कटनी

नगर निगम परिसर में 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आयोजन, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय

नगर निगम परिसर में 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आयोजन, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तयIMG 20261117 WA0025

IMG 20261117 WA0026

कटनी,यशभारत। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर नगर निगम परिसर में 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह एवं निकाह कराया जाएगा। आयोजन को लेकर सोमवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में पूर्व निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि, नंदकुमार बसरानी, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में शामिल होने वाले वर-वधुओं और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए स्वच्छता, पेयजल, भोजन, बैठक व्यवस्था, मंच, बिजली, ध्वनि, सुरक्षा और पार्किंग के इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं। विवाह एवं निकाह की धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं करने को भी कहा गया।
योजना प्रभारी के अनुसार पात्र जोड़ों को शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button