जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

बैठक में ‘अधीनस्थ भरोसे’ पहुंचीं मैडम, कलेक्टर ने पूछा- काम नहीं करना तो तनख्वाह किस बात की?

जबलपुर। समय-सीमा बैठक में हाईकोर्ट के लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान एक बड़ा ही दिलचस्प और चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। जब सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली और न्यायालयीन मामलों पर सवाल दागे गए, तो जिम्मेदारी संभालने के बजाय जवाब देने के लिए विभाग के एक इंस्पेक्टर आगे आ गए। यह देख कलेक्टर का पारा चढ़ गया और उन्होंने इंस्पेक्टर से उनका पद पूछा। इंस्पेक्टर के रूप में पहचान सामने आते ही कलेक्टर भड़क उठे और जिम्मेदार अधिकारी की जमकर क्लास लगा दी।

यह पूरा मामला सहकारिता विभाग से जुड़ा है, जहां डिप्टी रजिस्ट्रार उषा कापसे के विभाग और हाईकोर्ट के मामलों को लेकर सवाल पूछे गए थे। खुद जवाब देने के बजाय अपने अधीनस्थ इंस्पेक्टर को आगे कर देने के रवैये पर कलेक्टर ने तीखे लहजे में दो-टूक पूछ लिया कि जब काम ही नहीं करना है, तो फिर तनख्वाह किस बात की लेते

इस घटना ने प्रशासनिक महकमे की उस पुरानी आदत पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसमें कई आला अधिकारी खुद की जिम्मेदारी और तैयारी के बजाय अधीनस्थों के भरोसे काम छोड़ देते हैं। अहम बैठकों में भी बिना होमवर्क के पहुंचने और अपने हिस्से की जानकारी मातहतों से दिलवाने की यह प्रवृत्ति अब सवालों के घेरे में है।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि भविष्य में जब भी बैठक में आएं, तो पूरी तैयारी और तथ्यों के साथ आएं, ताकि अधीनस्थों के पीछे छिपने की नौबत न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button