बीजेपी कार्यालय के सामने यूथ कांग्रेस ने लगाया मेटा बीजेपी का बेटा पोस्टर , मेटा प्रमुख को RSS की वेशभूषा में दिखाया सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने को लेकर बीजेपी पर लगाए आरोप

बीजेपी कार्यालय के सामने यूथ कांग्रेस ने लगाया मेटा बीजेपी का बेटा पोस्टर
मेटा प्रमुख को RSS की वेशभूषा में दिखाया सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने को लेकर बीजेपी पर लगाए आरोप
भोपाल,यश भारत। राजधानी में मेटा विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। यूथ कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय के सामने मेटा का बेटा स्लोगन वाला पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया। पोस्टर में मेटा प्रमुख को आरएसएस की वेशभूषा में दर्शाया गया है। इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने बीजेपी और मेटा के बीच कथित सांठगांठ को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के इशारे पर मेटा द्वारा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया अकाउंट बिना ठोस कारण बंद किए जा रहे हैं। भोपाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यह पोस्टर लगवाया। गौरतलब है कि मेटा के खिलाफ यूथ कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। इससे पहले संगठन ने भोपाल में प्रदर्शन कर मेटा का पुतला दहन किया था। वहीं, मेटा के दफ्तर में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई थी। पोस्टर के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।







