भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

जाम से बचने फुटपाथ पर चढ़े बाइक सवार, तीन लड़कियों ने रोका रास्ता , ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को सिखाया सड़क अनुशासन का पाठ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जाम से बचने फुटपाथ पर चढ़े बाइक सवार, तीन लड़कियों ने रोका रास्ता

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को सिखाया सड़क अनुशासन का पाठ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोपाल, यश भारत। शहरों में बढ़ते ट्रैफिक जाम के बीच यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को तीन लड़कियों ने अनोखे अंदाज में सबक सिखाया। जाम से बचने के लिए फुटपाथ पर बाइक दौड़ा रहे सवारों को लड़कियों ने रास्ते में खड़े होकर रोक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। जाम में फंसने से बचने के लिए कुछ बाइक सवार यातायात नियमों को दरकिनार करते हुए फुटपाथ पर चढ़कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान तीन लड़कियां सामने आती हैं और फुटपाथ से गुजर रहे बाइक सवारों का रास्ता रोक देती हैं।

लड़कियों ने बाइक चालकों को समझाया कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है, न कि वाहनों को निकालने के लिए। उन्होंने बिना किसी विवाद के सड़क अनुशासन और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लड़कियों के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे नागरिक जिम्मेदारी, जागरूकता और पैदल यात्रियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल बताया है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि आखिर जाम से बचने के लिए लोग दूसरों की सुरक्षा और अधिकारों को क्यों नजरअंदाज करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button