जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ग्वालियर से प्रवीण पाठक तो वहीं मुरैना से नीटू सिकरवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी की सूची

आखिरकार लंबे समय के बाद कांग्रेस ने चंबल की दो महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ग्वालियर जिले से बीजेपी के भारत सिंह कुशवाहा के विरोध में प्रवीण पाठक पर भरोसा जताया है तो वहीं मुरैना से नीटू सिकरवार यानी सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट सौंपा है। इससे पहले चंबल क्षेत्र में कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह के नाम की घोषणा की थी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
मध्यप्रदेश की मुरैना, ग्वालियर एवं खंडवा लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं। pic.twitter.com/9HocaTCRIF
— MP Congress (@INCMP) April 6, 2024