Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश
यश भारत ब्रेकिंग : कछपुरा ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौत
जबलपुर, यश भारत।

यश भारत ब्रेकिंग : कछपुरा ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौत
जबलपुर, यश भारत। गढ़ा थाना क्षेत्र के कछपुरा ब्रिज पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। हादसे के बाद कुछ समय तक ब्रिज पर यातायात भी प्रभावित रहा।
फिलहाल मृतका की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।







