वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स जबलपुर को मिला 5 स्टार दर्जा
महाकौशल क्षेत्र की पहली ब्रांड 5 स्टार होटल बनी

जबलपुर। शहर और महाकौशल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स जबलपुर को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आधिकारिक रूप से 5 स्टार होटल का दर्जा प्रदान किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र के साथ यह होटल अब महाकौशल क्षेत्र की पहली 05 स्टार ब्रांड होटल के रूप में स्थापित हो गई है।इस उपलब्धि से जबलपुर की पर्यटन, आतिथ्य एवं व्यावसायिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित यह होटल अतिथियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं सेवाएं प्रदान कर रही है।
ए.आर.वी. होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर नवांशु जैन ने बताया कि वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स को 5 स्टार श्रेणी में शामिल किया जाना पूरे महाकौशल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि होटल में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।उन्होंने बताया कि होटल में 122 आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त कमरे, भव्य पार्टी हॉल, उत्कृष्ट रेस्टोरेंट, अत्याधुनिक मीटिंग एवं कॉन्फ्रेंस हॉल सहित अनेक प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध हैं। व्यवसायिक बैठकों, सामाजिक आयोजनों, विवाह समारोहों एवं पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले अतिथियों के लिए यह होटल एक आदर्श गंतव्य के रूप में विकसित हुई है।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्राप्त 5 स्टार मान्यता से जबलपुर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।







