जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

माढ़ोताल में बिजली कनेक्शनों की जांच, 51 मामलों में अनियमितता उजागर

आठ टीमों ने 250 कनेक्शनों का किया निरीक्षण, 13 बकायेदारों से वसूले 3.50 लाख रुपये

माढ़ोताल में बिजली कनेक्शनों की जांच, 51 मामलों में अनियमितता उजागर

आठ टीमों ने 250 कनेक्शनों का किया निरीक्षण, 13 बकायेदारों से वसूले 3.50 लाख रुपये

जबलपुर, यश भारत।शहर संभाग विजयनगर की आठ विशेष टीमों ने माढ़ोताल क्षेत्र में अस्थाई विद्युत कनेक्शनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान करीब 250 कनेक्शनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 51 मामलों में अनियमितताएं मिलने पर विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं, 13 बड़े बकायेदारों से मौके पर ही करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की वसूली भी की गई।मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इस अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों की आठ टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचीं। सहायक अभियंता आदित्य चौबे और लेखेंद्र बागड़े सहित कनिष्ठ अभियंताओं एवं अन्य कर्मचारियों के नेतृत्व में जांच की गई। इस दौरान अस्थाई कनेक्शनों के उपयोग और स्वीकृत शर्तों के पालन की पड़ताल  के दौरान विद्युत कनेक्शनों में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। ऐसे 51 मामलों में पंचनामा तैयार कर विद्युत अधिनियम 2003 की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बकाया नहीं चुकाने पर काटे कनेक्शन

अभियान के दौरान लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को भी चिह्नित किया गया। बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन नियमानुसार विच्छेदित किए गए। वहीं, 13 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जिससे कंपनी को करीब 3.50 लाख रुपये का राजस्व मिला। अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान केवल माढ़ोताल तक सीमित नहीं रहेगा। शहर संभाग विजयनगर के अन्य क्षेत्रों में भी अस्थाई कनेक्शनों की जांच की जाएगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं से स्वीकृत प्रयोजन के अनुसार बिजली इस्तेमाल करने और समय पर बिल जमा करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button