दीपावली और छठ पर यात्रियों को कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा तीन स्पेशल ट्रेनें, कटनी होकर गुजरेंगी

कटनी, यशभारत। दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने और भीड़ के बीच सफर करने की परेशानी से राहत देने के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए इन ट्रेनों का संचालन एक-एक फेरे में किया जाएगा। इससे भोपाल के साथ विदिशाए बीना, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। तीनों ट्रेनों में स्लीपरए सामान्य और एसी श्रेणी के कोच रहेंगे। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10.15 बजे रवाना होकर 6 नवंबर को सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02186 रीवा रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे चलकर रात 9.15 बजे पहुंचेगी। रास्ते में विदिशा और बीना सहित सागर, दमोह, कटनी मुड़वाराए मैहर और सतना में ठहराव रहेगा।
गोरखपुर के लिए 7 नवंबर को चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6.45 बजे रवाना होकर 8 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01664 गोरखपुर रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7.50 बजे चलकर 10 नवंबर को रात 1रू15 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव विदिशा, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ और गोंडा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
दानापुर के लिए 11 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापतिदृदानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2.25 बजे रवाना होकर 12 नवंबर को सुबह 9.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01662 दानापुरदृरानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 11रू20 बजे चलकर 13 नवंबर को सुबह 10.50 बजे पहुंचेगी। इसका ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और बक्सर सहित कई स्टेशनों पर रहेगा। इन स्पेशल ट्रेनों में 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान, एक एसी तृतीय और एक एसी द्वितीय श्रेणी का कोच रहेगा।






