दीवाली के पहले आबाद होने लगे जुआ फड़, 5 थानों की पुलिस ने दी दबिश, 22 जुआड़ी हिरासत में, 16 हजार 200 रूपए एवं बाइक बरामद

कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदौरा के जंगल में जुआ फड़ पकड़े जाने के बाद पिछले चौबीस घंटे में 5 थानों की पुलिस ने जुआ फड़ों में दबिश देकर 22 जुआडिय़ों को हिरासत में लिया है और उनके कब्जे से 16 हजार 200 रूपए बरामद किए हैं। सभी जुआडिय़ों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दीपावली पर्व के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जुआ फड़ों के साथ ही अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विजयराघवगढ़ पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर ग्राम नरेड़ा में जंगल तलाब के पास महुआ के पेड़ के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए मोहर्रम खां निवासी टीकर, चन्द्रिका चतुर्वेदी निवासी बदेरा थाना बदेरा जिला मैहर, लाला ताम्रकार, संजू फल वाला, अमजत, रचित दीक्षित, मंलिंगा उर्फ अनिल बर्मन निवासी विजयराघवगढ़ व अन्य को हिरासत लेकर 8 हजार रूपये नगद, 2 मोटर साईकिल बरामद की है। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने निमिया मोहल्ला में दबिश देकर सोहिल जोशी निवासी अल्फर्टगंज, सोमदत्य निषाद निवासी तिलक कालेज पानी की टंकी के पास, नागेश्वर विश्वकर्मा निवासी तिलक कालेज को हिरासत में लेकर आरोपियों के कब्जे से 300 रुपये बरामद किए हैं। इसी तरह रंगनाथ नगर पुलिस ने भारत चौक के पास दबिश देकर दिवाकर भारती निवासी झर्रा टिकुरिया, दीपक चौधरी निवासी भारत चौक झर्रा टिकुरिया, अंकुश सिंह निवासी भारत चौक झर्रा टिकुरिया, प्रदीप कोल निवासी झर्रा टिकुरिया एवं अभिषेक यादव निवासी भारत चौक झर्रा टिकुरिया को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर 500 रुपये नगद बरामद किए।
माधवनगर पुलिस ने दो फड़ा पर की कार्रवाई
माधवनगर पुलिस ने हास्पिटल लाईन पानी टंकी के पास जुआ फड़ पर दबिश देकर अमन चंदवानी निवासी खैबर लाईन पोस्ट आफिस माधवनगर, आकाश मोटवनी निवासी हास्पिटल लाईन, रोहित उर्फ मोन्टी आहूजा निवासी शांतिनगर, मोहित कुमार जामवानी निवासी कैरन लाईन एवं गौतम नागवानी निवासी कैरन लाईन को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार 4050 रूपये जब्त किए। इसी तरह पुलिस ने हास्पिटल लाईन पानी टंकी के पास चल रहे दूसरे जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए अंश रोहरा निवासी मानसरोवर कालोनी, गौतम गंगवानी निवासी कैरन लाईन, रोहित आहूजा निासी मेन बाजार सब्जी मंडी, आशीष वैनियानी निवासी खैबर लाईन को हिरासत में लेकर 3350 रूपये बरामद किए।







