कटनी

दुर्गा विसर्जन चल समारोह में पथराव, रोहनिया में बवाल, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोहनिया में दशहरा के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के दौरान पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बड़वारा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की और उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना की शिकायत पर महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी मोहल्ले की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए चल समारोह निकाला जा रहा था। इसी दौरान ग्राम रोहनिया बाजार चौक के पास मकान की छत से एक महिला ने दुर्गा प्रतिमा की ओर पत्थर फेंके। बताया जा रहा है कि महिला किराए के मकान में रहती है। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं समिति कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने कहा कि धार्मिक त्योहार के दौरान इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। घटना के बाद खेमचंद यादव, शुभम श्रीवास सहित अन्य लोग बड़वारा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि खेमचन्द्र यादव पिता गेंदेलाल यादव निवासी रोहनिया की रिपोर्ट पर कशरीन खान एवं ईबरार इलाल उर्फ अक्कू खान निवासी रोहनिया के विरूद्ध धारा 298, 299, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button