ठिकाने बदलकर कई शहरों में छिपता रहा आरोपी, 4 महीने से फरार दुष्कर्म का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। रंगनाथ पुलिस ने 4 माह से फरार 10 हजार रूपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह ने बताया कि रंगनाथ थाने में आरोपी के विरुद्ध धारा 296 (बी), 115(2), 332 (बी), 351 (3), 65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रंगनाथ पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा साइबर सेल की तकनीकी सहायता, मुखबिर तंत्र एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से तलाश की गई। आरोपी गुजरात, जबलपुर, नागपुर सहित विभिन्न शहरों में ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा। इसी दौरान पता चला कि आरोपी अपने घर आया है। सूचना पर रंगनाथ पुलिस ने पीरबाबा में घेराबंदी कर आरोपी जतिन उर्फ अंशु बर्मन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह, एएसआई बहादुर सिंह, अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि, साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।







