Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

बैंक हड़ताल के कारण केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 25 सितंबर को ही मिल जाएगी वेतन और पेंशन

जबलपुर, यशभारत / देश भर में 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने सितंबर माह का वेतन और पेंशन निर्धारित तिथि से पहले ही, यानी 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को जारी करने के आदेश दिए हैं। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (महालेखा नियंत्रक कार्यालय) द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, बैंक हड़ताल के दौरान वित्तीय लेन-देन प्रभावित होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अग्रिम भुगतान किया जा रहा है।
 

किन्हें मिलेगा लाभ-

इस आदेश के तहत रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग सहित केंद्र सरकार के सभी सिविल कर्मचारियों, औद्योगिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 25 सितंबर को वेतन व पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा। 25 सितंबर को दी जाने वाली राशि को ‘अग्रिम भुगतान’  माना जाएगा। माह का पूरा हिसाब-किताब तय होने के बाद यदि कोई समायोजन (Adjustment) बचता है, तो उसे अक्टूबर 2026 के वेतन या पेंशन से समायोजित किया जाएगा।
 

तिमाही के अंत के भुगतान भी होंगे जल्द
 

सितंबर के अंत में चालू तिमाही का समापन भी है। अत: किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए अन्य अनुसूचित वित्तीय लेन-देन भी संभव होने पर समय से पहले निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी संबंधित बैंकों को तत्काल इस आशय की सूचना दें ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके।

1790237857 08

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button