Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

होटल में हनी ट्रैप का खेल! व्यापारी से वसूली, युवती गिरफ्तार,देखे वीडियो…..

जबलपुर,यशभारत। कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम हनी ट्रैप से जुड़ा मामला सामने आया है। गोपाल सदन के समीप स्थित कदम ट्री होटल में एक युवती द्वारा व्यापारी से कथित तौर पर पैसों की वसूली किए जाने की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने होटल में दबिश देकर युवती को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब ढाई लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सार्थक सिंह, गौरीघाट थाना क्षेत्र के निवासी हैं और व्यापारी हैं। उनका वर्ष 2025 से उक्त महिला के साथ संपर्क था। आरोप है कि महिला द्वारा व्यापारी से लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। रविवार को भी पैसों को लेकर मामला सामने आया, जिसके बाद व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस होटल पहुंची और मौके से युवती को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से ढाई लाख रुपए नकद मिलने की बात सामने आई है। 

कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के मुताबिक व्यापारी की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पैसों की मांग किस आधार पर की जा रही थी तथा इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button