भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला गिरफ्तार, कोकीन तस्करी का खुलासा चेन्नई से दिल्ली जा रही थी आरोपी महिला, जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई,  जब्त पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे

भोपाल रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला गिरफ्तार, कोकीन तस्करी का खुलासा

चेन्नई से दिल्ली जा रही थी आरोपी महिला, जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई,  जब्त पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर की गई। जानकारी के अनुसार, विदेशी महिला चेन्नई से दिल्ली की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान संयुक्त टीम ने उसे जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए पदार्थ के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही बरामद पदार्थ की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल जांच एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। जांच एजेंसियां इस मामले में तस्करी के संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की संलिप्तता का भी पता लगाने में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button