भेडाघाट के पास ग्राम भीटा में हुआ एक्सीडेंट, 1 की मौत वही 2 लोग घायल

जबलपुर यश भारत । भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह लगभग 5 बजे स्कार्पियों और रोड में खडें हाइवा में जोरदार भिड़त हो गई, इस हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, घायलों को इलाज के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है । वही इसकी सुचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 100 पर पुलिस को दी गई सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । घटना के संबंध में एस आई लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नितेश, सारिका और अर्पित स्कार्पियों में सवार होकर कही जा रहे थे । वही जब ये ग्राम भीटा के पास पहुंचे ही थे कि रोड में खडे एक हाइवा से टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियों क्षतिग्रस्त हो गई । पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है वही मृतक नितेश के शव का पंचनामा मर्ग कायम कर शव का पोर्स्टमार्टम हेतु कार्यवाही की जा रही है । हाइवा किसका था और कहा जा रहा था इस का पता लगाया जा रहा है







