भोपालमध्य प्रदेश

रविवार को भोपाल में जुटेगा 35 हजार स्वयंसेवकों का महाकुंभ, लाल परेड ग्राउंड के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्सन

रविवार को भोपाल में जुटेगा 35 हजार स्वयंसेवकों का महाकुंभ, लाल परेड ग्राउंड के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्सन

भोपाल, यशभारत। राजधानी का लाल परेड ग्राउंड आगामी 20 सितंबर को एक बड़े समागम का साक्षी बनने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में भोपाल और आसपास के जिलों से लगभग 30 से 35 हजार स्वयंसेवकों और उनके परिवारों के पहुंचने का अनुमान है। इस विशाल जनसमूह की आवाजाही के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगरीय यातायात पुलिस ने कई प्रमुख रूटों पर डायवर्सन लागू किया है।

वैकल्पिक रास्तों का करना होगा इस्तेमाल:
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

हमीदिया रोड से रोशनपुरा मार्ग: इस रास्ते से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों को संगम तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, सुभाष ओवरब्रिज, डीबी मॉल और बोर्ड ऑफिस चौराहा होकर निकाला जाएगा।
जिन्सी से पुराना PHQ मार्ग: जिन्सी चौराहे से पुराने पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने वाले वाहनों को लिली चौराहे से होकर गुजरना होगा।
इन चौराहों पर रहेगा पुलिस का पहरा: संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज चौराहा, लिली तिराहा, जिन्सी चौराहा, एमपी नगर थाना चौराहा, रोशनपुरा और मछली घर तिराहे से लगातार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button