मध्य प्रदेशराज्य

कुख्यात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार : न्यायालय में ले जाते समय थाना मोबाइल गाड़ी बिगड़ी तो नगर में निकाला जुलूस 

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना अंतर्गत कुछ दिनों पूर्व जुआ फड़ के पैसों के लेन-देन को लेकर वायरल हुए ऑडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी पप्पू पटेल बड़ी सिमरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के दौरान थाना मोबाइल गाड़ी में ले जाते समय बीच में गाड़ी बिगड़ जाने के कारण नगर की सड़कों पर जुलूस भी निकाला।

वायरल ऑडियो में “शराब पिलाई, जुआं खिलाया, लाखों की मांग और जान से मारने की धमकी” देने की बात सामने आई थी। इसमें बड़ी सिमरी निवासी पप्पू उर्फ नरेंद्र पटेल पर जुआ फड़ के पैसे लेन-देन को लेकर गंभीर आरोप लगे थे। ऑडियो वायरल होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

यह पूरा मामला ठेमी थाना क्षेत्र का है। एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था का संदेश देने के लिए आरोपी को नगर में घुमाया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button