भोपालमध्य प्रदेश

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर एबीवीपी का हमला, वीडियो देखें

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर एबीवीपी का हमला

भोपाल, यश भारत। राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सवाल उठाए हैं। एबीवीपी नेता केतन चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कार्यक्रम में देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस का झंडा लगा है तो इसे गैर राजनीतिक कार्यक्रम कहना विरोधा भासी है।

चतुर्वेदी ने एनएसयूआई पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संगठन के पास अपना नेतृत्व और छात्र मुद्दों को लेकर स्वतंत्र आधार नहीं है। उन्होंने कन्हैया कुमार को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि एनएसयूआई को उनके नेतृत्व पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

 

उन्होंने दावा किया कि एनएसयूआई के पास पर्याप्त छात्र समर्थन नहीं है इसलिए उसके कार्यकर्ता एबीवीपी से संपर्क कर रहे हैं। चतुर्वेदी के मुताबिक एबीवीपी छात्रों के मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से काम करने वाला संगठन है और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर लगातार आवाज उठाता रहा है। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस में बार-बार उन्हें लॉन्च करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर तीखी राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास फिलहाल एक ही प्रमुख चेहरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कितनी बार अलग रूप में सामने आएंगे यह समझ से परे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button