भोपालमध्य प्रदेश

उप प्राचार्य को प्राचार्य का प्रभार देने पर उठे सवाल , एनएसयूआई ने एनआईसी एमपी एनआरसी के मानकों की जांच की मांग की , कार्रवाई नहीं होने पर घेराव की चेतावनी

उप प्राचार्य को प्राचार्य का प्रभार देने पर उठे सवाल,

एनएसयूआई ने एनआईसी एमपी एनआरसी के मानकों की जांच की  मांग की,  कार्रवाई नहीं होने पर घेराव की चेतावनी

भोपाल यश भारत । आईसीएमआर बीएमएचआरसी के नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य का पद रिक्त होने के बावजूद उप प्राचार्य को प्राचार्य का प्रभार सौंपे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है। संगठन का आरोप है कि कॉलेज में प्राचार्य पद की पात्रता और नियुक्ति से जुड़े इंडियन नर्सिंग काउंसिल तथा मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के मानकों का पालन किया गया या नहीं इसकी जांच जरूरी है।

IMG 20260916 WA0035

परमार ने कहा कि नर्सिंग संस्थानों में प्राचार्य पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अनुभव और अन्य पात्रताओं का पालन अनिवार्य है। ऐसे में उप प्राचार्य प्रभा अग्निभोज को प्राचार्य का प्रभार सौंपने से पहले नियामक मापदंडों की पुष्टि की जानी चाहिए थी।एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने भी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए संबंधित दस्तावेजों और पात्रता की जांच आवश्यक है। संगठन ने मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल से मामले में समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रहित में काउंसिल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संगठन ने बीएमएचआरसी जैसे संस्थान में नियमों के पालन को लेकर स्पष्टता की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button