जबलपुरमध्य प्रदेश

खाते में नहीं आई रकम, मोबाइल दिखाकर दवाइयां लेकर भागा शातिर ग्राहक, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

विजयनगर में मेडिकल स्टोर से ठगी

जबलपुर,यश भारत। विजय नगर क्षेत्र स्थित वेदिका मेडिकोज में ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति करीब 2500 रुपए की दवाइयां लेकर फरार हो गया। दुकान संचालक दशरथ सिंह ने विजय नगर थाने में शिकायत देकर आरोपी की तलाश और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

दुकान संचालक के अनुसार घटना 14 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। एक व्यक्ति दुकान पर आया और करीब 2500 रुपए की दवाइयां खरीदीं। भुगतान के समय उसने मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही और भुगतान करने का नाटक किया। दुकानदार जब खाते में राशि आने की पुष्टि करने लगा, इसी दौरान आरोपी दवाइयां लेकर मौके से चला गया।

बाद में बैंक खाते की जांच करने पर कोई भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से निकाली गई आरोपी की फोटो भी उपलब्ध कराई है। पुलिस से आरोपी की पहचान कर तलाश करने और राशि की वसूली के साथ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button