भोपालमध्य प्रदेश
पानी में डूबने से किशोर की मौत

पानी में डूबने से किशोर की मौत
भोपाल, यश भारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित गिन्नौरी में फिल्टर पंप के पास खेल रहे एक 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय धीरज सोनी फिल्टर पंप के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब तक उसे बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलते ही तलैया थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पानी से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस तरह हुआ और उस वक्त वहां और कौन मौजूद था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।






