भोपालमध्य प्रदेश

भारत भवन में दो दिवसीय आयोजन राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आज होगा भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ

  1. भारत भवन में दो दिवसीय आयोजन

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आज होगा भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ

भोपाल, यश भारत। भारतीय भाषाओं की विविधता में निहित संस्कृति, जीवन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को केंद्र में रखते हुए 14 एवं 15 सितंबर को भारत भवन भोपाल में दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अनुष्ठान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय मातृभाषा संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों पर संवाद रखा गया है। वीर भारत न्यास एवं संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन में भारत भवन माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान तथा मातृभाषा मंच की सहभागिता रहेगी। आयोजन में देशभर के वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार कवि और भाषाविद् विभिन्न सत्रों में अपने विचार साझा करेंगे। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि भारतीय सभ्यता की स्मृतियां हमारी मातृभाषाओं बोलियों और लिपियों में सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित यह अनुष्ठान भाषाओं में रची साहित्यिक सांस्कृतिक विरासत और भाषाई पत्रकारिता के योगदान को समझने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य अतीत की स्मृतियों से साक्षात्कार करते हुए वर्तमान समाज को अपनी सभ्यतागत चेतना से जोड़ना और भविष्य के लिए नई सांस्कृतिक दृष्टि विकसित करना है।

भाषाओं में भारत की आत्मा पर होगा विमर्श

14 सितंबर को शाम 4:30 से 5:30 बजे तक मातृभाषा से राष्ट्रभाषा भाषाओं में भारत की आत्मा’ विषय पर व्याख्यान होगा। इसमें बांग्ला के स्नेहाशीष सूर और कश्मीरी के आसिम मोहिउद्दीन विचार रखेंगे। सत्र का समन्वय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी करेंगे। शाम 6 से 7:30 बजे तक भाषाई पत्रकारिता समाज की आवाज विषय पर दूसरा सत्र होगा। इसमें जयदीप कर्णिक वरिष्ठ संपादक गिरीश उपाध्याय और वरिष्ठ पुरातत्वविद् नारायण व्यास सहभागी होंगे। सत्र का समन्वय दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक मुकेश मिश्रा करेंगे।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में गूंजेगी काव्यधारा

14 सितंबर को शाम 7:30 बजे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें डॉ. कीर्ति काले स्वयं श्रीवास्तव दिनेश दिग्गज शैलेन्द्र मधुर अज़हर इकबाल और रामायणधर द्विवेदी काव्य पाठ करेंगे। इससे पहले शाम 4 बजे पूर्वरंग में भारतीय भाषाओं और बोलियों के गीतों की प्रस्तुति उमेश तरकसवार एवं साथी भोपाल द्वारा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button