भोपालमध्य प्रदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में संबद्धता प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप, एनएसयूआई ने जांच की मांग उठाई

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में संबद्धता प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप, एनएसयूआई ने जांच की मांग उठाई

भोपाल यश भारत। एनएसयूआई भोपाल इकाई ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में महाविद्यालयों को दी जा रही संबद्धता प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर एवं जिला गैर तकनीकी प्रमुख आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ महाविद्यालयों को बिना उचित निरीक्षण और नियमों के विपरीत संबद्धता प्रदान की जा रही है। उनका कहना है कि कई कॉलेजों की फाइलें वास्तविक निरीक्षण के बिना ही स्वीकृत की जा रही हैं और प्रोफाइल ओके कर छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मांग की कि विश्वविद्यालय द्वारा निष्पक्ष निरीक्षण समिति का गठन किया जाए और सभी संबंधित महाविद्यालयों का वास्तविक स्थल निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य परिषद ईसी की अनुशंसा के बाद ही किसी भी कॉलेज को संबद्धता दी जानी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन की होगी।इकाई उपाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। प्रदर्शन के दौरान योगेश सोनी आदित्य त्रिपाठी, अंकित शर्मा सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button