जबलपुरमध्य प्रदेश

महिला से लूट और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, लूटा माल बरामद

पनागर थाना क्षेत्र का मामला

जबलपुर,यश भारत। पनागर थाना क्षेत्र के सोनसा स्थित बरहया तालाब के पास मस्जिद के समीप 3 सितंबर को महिला से लूट और मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को आवास पररिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा हुआ सामान बरामद किया है।

बताया गया कि महिला से लूटपाट के दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को तत्काल पनागर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जबलपुर रेफर किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पनागर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक मनीष और आरक्षक राहुल ने लगातार सुराग जुटाए। पुलिस की जांच और तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से लूट का सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button