Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की दर्दनाक मौत, कटंगी में हादसे के बाद मचा हड़कंप

जबलपुर यशभारत। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 12 बजरिया निवासी निलेश सेन पिता दरबारी सेन ऑटो चलाता है वह ऑटो लेकर बंशीपुर गया हुआ था रात को जब वह वापस कटंगी लौट रहा था इसी दौरान टोल नाका के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाहन को तेज गति में लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।दुर्घटना के वास्तविक कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस पड़ताल में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button