भोपालमध्य प्रदेश

मूंग खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग पर किसानों ने किया स्टेट हाईवे जाम रानी पिपरिया में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का काफिला रोका, अधिकारियों से चर्चा के बाद मिला आश्वासन

मूंग खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग पर किसानों ने किया स्टेट हाईवे जाम

रानी पिपरिया में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का काफिला रोका, अधिकारियों से चर्चा के बाद मिला आश्वासन

भोपाल, यश भारत/ सोहागपुर,। मूंग खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर सोहागपुर के रानी पिपरिया क्षेत्र में किसानों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों के सड़क पर उतरने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का काफिला भी किसानों ने रोक दिया। मौके पर पहुंचे मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि समय पर मूंग की तुलाई नहीं होने के कारण कई किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने से वंचित होने की स्थिति में हैं। किसानों ने खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग रखी। मंत्री ने किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और मूंग खरीदी की तारीख बढ़ाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों का कहना है कि खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाती है तो बड़ी संख्या में किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button