क्रेशर प्लांट प्रबंधन को माइनिंग विभाग का संरक्षण, तेज ध्वनि और ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

विजयराघवगढ़, यशभारत। विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमुवानी स्थित श्री राम सुंदर लाइम स्टोन क्रेशर प्लांट प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पढऱेही मोड़ स्थित क्रेशर प्लांट ने ग्रामीणों की दिनचर्या से लेकर जीवन के वातावरण को तबाह कर रखा है। क्रेशर की तेज ध्वनि से सारी रात गडग़ड़ाहट हो रही है और ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से स्थानीय निवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। बरसात में घोर लापरवाही सामने आ रही है, जहां गोवंश की गोचर भूमि है, वहां पर जी के कुशवाहा के क्रेशर में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। चाहे इस बरसात के मौसम में जो मनुष्य या पशु झुलस जाए, क्रेशर मालिक को इससे कोई सरोकार नहीं है। हाल ही में कुशवाहा के जमुआनी स्थित खदान एवं क्रेशर प्लांट में पोकलेन और हाइवा से अनहोनी घटनाओं की शंका बनी रहती है। ब्लास्टिंग से ग्रामीण जनों के घरों में दरारें आ चुकी हैं। माइनिंग विभाग की मेहरबानी से कभी कोई कार्यवाही नहीं हो रही। कलेक्टर से जनापेक्षा की गई है की जमुवानी एवं पडऱेही स्थित पत्थर खदान एवं क्रेशर में खुले अनियमितता की जांच करा कर दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए।






