भोपाल यश भारत कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस पर्व, विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन

भोपाल यश भारत कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस पर्व, विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन
भोपाल ,यश भारत। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित दैनिक यश भारत अखबार के कार्यालय में धनतेरस के पावन पर्व पर विधि विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल रहा। सभी ने भगवान धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
पूजन कार्यक्रम पंडित श्रीकांत भार्गव द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला, रश्मि शुक्ला, यशिका शुक्ला, प्रमोद नगाइज, अरविंद कुमार कपिल, संकेत नाईक, आदित्य, सलमान गनी, राकेश साहू, महेंद्र राजपूत, विवेक खरे एवं अरुण वीरूप्रजापति सहित कार्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
पूजन के दौरान सभी ने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं और संस्थान की निरंतर प्रगति सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं उत्साह के वातावरण में हुआ।







