Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

प्यार में बना हत्यारा, भाई के साथ मिलकर दो जिंदगियों को कार से कुचला, नाबालिग अभिरक्षा में और भाई फरार

जबलपुर,यश भारत। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक और युवती की मौत के मामले में पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग जागृति महलोनिया से प्रेम करता था। इसी बीच जागृति की प्रशांत लोधी से बातचीत होने लगी, जिससे नाराज होकर नाबालिग ने अपने भाई अनिल सिंह के साथ मिलकर दोनों को कार से कुचलने की वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है, जबकि उसका भाई फरार है। पुलिस के अनुसार, ग्राम उड़ना निवासी 19 वर्षीय प्रशांत लोधी अपने दोस्त हेमराज के साथ मोटरसाइकिल से बेलखेड़ा पहुंचा था। शाम करीब चार बजे वह ग्राम गुबराकला निवासी जागृति महलोनिया के साथ सड़क किनारे खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कार ने दोनों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

जांच में पुलिस को पता चला कि जागृति से नाबालिग का प्रेम प्रसंग था और प्रशांत से उसकी बातचीत को लेकर वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने अपने भाई के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के अनुसार, पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है और फरार अनिल सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button