भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात बदमाश का वीडियो वायरल, फोन पर बात करते हुए बनाई रील

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात बदमाश का वीडियो वायरल, फोन पर बात करते हुए बनाई रील

भोपाल, यशभारत।  राजधानी की सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हत्या के प्रयास और गोलीबारी जैसे संगीन मामलों में बंद कुख्यात बदमाश शाहिद इटारसी उर्फ शाहिद अंसारी का जेल के अंदर से फोन पर बात करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई इस रील ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

वायरल वीडियो में बदमाश शाहिद मोबाइल फोन पर बात करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो पूछती है आप काम क्या करते हैं? इसके जवाब में कहा जाता है मैं जो करता हूं, वो गूगल बता देगा। हम अपने मुंह से नहीं बताते। इस रील के साथ कैप्शन में लिखा गया है ‘इटारसी कंपनी। यह नाम नहीं, ब्रांड है। हम आज भी वही हैं, जो कल थे।’

जहांगीराबाद निवासी शाहिद का नाम 4 अगस्त 2024 को कोहेफिजा इलाके में शफीक गोलू के घर हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना में सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 10 में से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार चल रहे शाहिद को इस साल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पिछले दिनों अक्टूबर में जमानत पर बाहर आने के बाद उसने 100 से ज्यादा वाहनों का बड़ा जुलूस निकाला था, जिसके कारण शहर में करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। अब उसका जेल के अंदर का बताया जा रहा यह वीडियो सामने आने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव है अकाउंट

शाहिद पर हत्या के प्रयास, मारपीट और फायरिंग के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 2 हजार फॉलोअर्स हैं और अब तक 72 रील्स व वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं। उसके अकाउंट पर 13 जुलाई 2026 का एक अन्य वीडियो भी है, जिसमें पुलिस उसे गांधी मेडिकल

मामले को लेकर भोपाल सेंट्रल जेल के उप जेल अधीक्षक मंगू सिंह मरावी का कहना है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा होना संभव नहीं है। उन्होंने आशंका जताई है कि वीडियो को एडिट करके तैयार किया गया होगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button