BJP विधायक अनिल जैन के बंगले में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश , खिड़की के सरिए तोड़कर बंगले में घुसे चोर, LED टीवी, ड्रायफ्रूट्स और चश्मा लेकर हुए फरार

BJP विधायक अनिल जैन के बंगले में चोरी,
सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश
खिड़की के सरिए तोड़कर बंगले में घुसे चोर, LED टीवी, ड्रायफ्रूट्स और चश्मा लेकर हुए फरार
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में स्थित निवाड़ी से BJP विधायक अनिल जैन के सरकारी बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने खिड़की के सरिए तोड़कर बंगले में प्रवेश किया और वहां से LED टीवी, ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे और चश्मा चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात बंगले में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार 3 और 4 नवंबर की दरमियानी रात दो बदमाश बंगले में घुसे। वारदात के समय बंगले में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। अगले दिन जब कर्मचारी बंगले पहुंचा तो सामान गायब मिलने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्यामला हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी बंगले के अंदर दाखिल होते और वारदात के बाद बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उनके आने जाने के रास्तों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।






