*यशभारत ब्रेकिंग : रातोंरात जेसीबी मशीन लगाकर हटाई कटनी स्टेशन में मन्दिर के सामने बनी दीवार, पिछले दिनों विहिप, बजरंग दल ने किया था आंदोलन*
कटनी, यशभारत। कटनी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर के सामने बनी दीवार को रातोंरात हटा दिया गया। रात करीब ढाई बजे अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन लगाकर इस दीवार को हटा दिया। सुबह जब लोग यहां पहुंचे तो मन्दिर के सामने दीवार नहीं थी। दीवार को तोड़ने के बाद मलमा भी हटा दिया गया। विदित हो कि कुछ दिन पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर के सामने बनी दीवार को हटाए जाने को लेकर आंदोलन किया था। इस दौरान उनके ऊपर लाठीचार्ज भी किया गया था। जिसमे कई लोगों को चोटें आईं थीं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले रेलवे ने ही मंदिर के सामने दीवार खड़ी कर दी थी। जिसे हटाने के लिए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने कई बार आंदोलन किया था।बकटनी, यशभारत। कटनी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर के सामने बनी दीवार को रातोंरात हटा दिया गया। रात करीब ढाई बजे अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन लगाकर इस दीवार को हटा दिया। सुबह जब लोग यहां पहुंचे तो मन्दिर के सामने दीवार नहीं थी। दीवार को तोड़ने के बाद मलमा भी हटा दिया गया। विदित हो कि कुछ दिन पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर के सामने बनी दीवार को हटाए जाने को लेकर आंदोलन किया था। इस दौरान उनके ऊपर लाठीचार्ज भी किया गया था। जिसमे कई लोगों को चोटें आईं थीं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले रेलवे ने ही मंदिर के सामने दीवार खड़ी कर दी थी। जिसे हटाने के लिए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने कई बार आंदोलन किया था।








