मध्य प्रदेशराज्य

​बाढ़ के बीच ग्राउंड ज़ीरो पर “मोहन” सरकार : सुनी जनता की समस्या, जल निकासी के स्थायी समाधान के निर्देश

रीवा|मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और प्रभावित नागरिकों से संवाद कर जलभराव एवं जल निकासी की स्थिति की जानकारी ली। इसी दौरान गुलाबनगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर में बाढ़ के पानी की निकासी को सुगम बनाने के लिए आचार्य नगर से फुलमती नाले होते हुए अमहिया नाले तक निर्माण कार्य कराने की बड़ी घोषणा की।

Screenshot 20260824 094815.WhatsApp

मुख्यमंत्री डॉ यादव की इस घोषणा से रीवा शहर के बड़े क्षेत्र में बाढ़ के पानी की निकासी को बेहतर और सुगम बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ भविष्य में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Screenshot 20260824 094802.WhatsApp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर रीवा एवं शहडोल संभाग के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित नागरिकों को अविलंब हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने, आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा राहत कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश दिए।

बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला विधायक सिद्धार्थ तिवारी, कमिश्नर आईजी कलेक्टर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button