कटनी

नेशनल हाईवे पर टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित हुई कारए सड? किनारे पलटीए सात लोग सवारए सभी सुरक्षित

कटनी/शाहनगर, यशभारत। शाहनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसडीएम कार्यालय के पास एक चार पहिया वाहन का पिछला टायर अचानक ब्लास्ट होने से बड़ा सडक़ हादसा हो गया। टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 21 सीए 2803 शाहनगर की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान एसडीएम कार्यालय के पास अचानक वाहन का पिछला टायर फट गया। टायर ब्लास्ट होते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय वाहन में करीब सात लोग सवार थे। दुर्घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को उपचार के लिए शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button