ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज सास और पति की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज सास और पति की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी
भोपाल,यशभारत। चर्चित एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत के मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 11 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रियागत कारणों से दोनों आरोपियों को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की स्थिति को देखते हुए मां-बेटे की न्यायिक हिरासत को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि मामले की सुनवाई के शुरुआती चरण में ही आरोपी पूर्व जज गिरीबाला सिंह की ओर से प्रस्तुत की गई जमानत अर्जी को अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है। अदालत के ताजा फैसले के बाद अब दोनों आरोपी 11 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे।





