मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : थाई मांगुर मछली की तस्करी का भंडाफोड़: दो तस्कर गिरफ्तार , गिरोह के गुर्गे फरार, 3 टन मछली जब्त 

नरसिंहपुर lपुलिस और मत्स्य विभाग ने नरसिंहपुर में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बड़ी तस्करी का खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में लगभग 3 टन मछली जब्त की गई, जिसे नागपुर से नर्मदापुरम ले जाया जा रहा था। मामले की हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है l गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है l

बताया जा रहा है कि स्टेशनगंज थाना पुलिस ने जब्त की गई लगभग 3 टन प्रतिबंधित थाईलैंड मांगुर मछली दो पिकअप वाहनों में नागपुर से नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी क्षेत्र ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से नागपुर निवासी सतीश परिहार और सतीश गोंड सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button