भोपालमध्य प्रदेश

सीईओ और कंपनी अधिकारी बनकर हो रही साइबर ठगी, रहें सावधान

सीईओ और कंपनी अधिकारी बनकर हो रही साइबर ठगी, रहें सावधान

​भोपाल, यशभारत। साइबर क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा कंपनियों, संस्थानों और कर्मचारियों को फर्जी मैसेज और ईमेल के जरिए होने वाली ठगी से बचने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। ठग अक्सर कंपनी के मालिक, डायरेक्टर या वरिष्ठ अधिकारी बनकर संपर्क करते हैं और अधिकारी के शहर से बाहर या मीटिंग में होने का फायदा उठाकर गोपनीयता और अत्यावश्यकता का दबाव बनाते हैं।
​ठगी का तरीका:
​ठग नया नंबर या फर्जी ईमेल आईडी बनाकर खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं और पैसों की मांग या बैंक विवरण मांगते हैं।
जिसके बाद संदेशों के जरिए कर्मचारियों पर जल्दबाजी में वित्तीय फैसले लेने का दबाव बनाया जाता है।
​बचाव के उपाय:
​किसी भी नए नंबर या संदेश पर तुरंत भरोसा न करें और संबंधित अधिकारी से उनके पुराने व अधिकृत नंबर पर संपर्क कर पुष्टि करें।
​बिना अप्रूवल प्रक्रिया के कोई भी भुगतान या डेटा साझा न करें।
​ठगी होने पर तुरंत स्थानीय साइबर पुलिस या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें तथा वेबसाइट पर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button