कटनीमध्य प्रदेश

बार-बार चेताया, फिर भी नहीं सुधरे हालात

सहायक विकासखंड प्रबंधक की संविदा खत्म

बार-बार चेताया, फिर भी नहीं सुधरे हालात

सहायक विकासखंड प्रबंधक की संविदा खत्मScreenshot 20260902 230421 Google Screenshot 20260902 230132 Google

चेतावनी, मानदेय कटौती और तीन माह का मौका भी बेअसर; लापरवाही व खराब कार्यप्रणाली पर हुई कार्रवाई

कटनी, यशभारत। बार-बार चेतावनी दी गई, मानदेय में कटौती की गई और कार्यप्रणाली सुधारने के लिए तीन माह का अतिरिक्त मौका भी दिया गया, लेकिन हालात नहीं सुधरे। आखिरकार जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक विकासखंड प्रबंधक सुधीर कुमार बिन्द की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई।
अतिरिक्त मिशन संचालक सह जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की। विभागीय आदेश के अनुसार बिन्द के कार्यक्षेत्र में गठित सामुदायिक संगठनों में वित्तीय विसंगतियों एवं लेखांकन संबंधी त्रुटियों को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके अलावा बिना सूचना और सक्षम स्वीकृति के अनधिकृत अवकाश लेने तथा दूरभाष पर संपर्क नहीं करने की स्थिति भी सामने आई।
विभागीय स्तर पर उन्हें कई बार चेतावनी पत्र जारी किए गए और मानदेय कटौती जैसी दंडात्मक कार्रवाई भी की गई, लेकिन कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया। विगत तीन वर्षों के वार्षिक प्रतिवेदन के औसत तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन में प्रदर्शन औसत से कम दर्ज होने पर कार्यशैली सुधारने के लिए तीन माह का अवसर दिया गया।
निर्धारित अवधि के बाद लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की जानकारी मांगी गई और कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब भी लिया गया। विभागीय परीक्षण में जवाब असंतोषजनक पाए जाने के बाद लगातार लापरवाही और अपेक्षित सुधार नहीं होने को देखते हुए संविदा सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button