देश

30 जून तक निपटा लें ये 2 जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगी सब्सिडी और कट सकता है गैस कनेक्शन

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट!

नई दिल्ली: एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए दो बड़े अपडेट सामने आए हैं। इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस ने अपने करोड़ों ग्राहकों को 30 जून तक दो जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने की सलाह दी है। तय समय सीमा के भीतर ये काम नहीं करने पर गैस सब्सिडी बंद हो सकती है और कुछ मामलों में एलपीजी कनेक्शन भी निष्क्रिय किया जा सकता है।

1. e-KYC नहीं कराई तो रुक सकती है सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों सहित सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC (आधार बायोमेट्रिक सत्यापन) कराना जरूरी कर दिया गया है। तीनों सरकारी गैस कंपनियों ने चेतावनी दी है कि 30 जून तक e-KYC पूरी नहीं कराने पर उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी रोकी जा सकती है। लंबे समय तक सत्यापन नहीं कराने वाले कनेक्शनों को ब्लॉक करने की भी कार्रवाई हो सकती है।

मोबाइल ऐप से ऐसे करें e-KYC

  • अपनी गैस कंपनी (इंडेन, HP या भारत गैस) का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करें।
  • e-KYC या Link Aadhaar विकल्प चुनें।
  • आधार नंबर दर्ज कर OTP के जरिए सत्यापन करें।
  • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें। इसके लिए मोबाइल में UIDAI Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल होना जरूरी है।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद SMS के जरिए पुष्टि मिल जाएगी।

अगर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो गैस एजेंसी जाकर आधार कार्ड, गैस पासबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया जा सकता है।

2. PNG कनेक्शन है तो LPG सरेंडर करना होगा

सरकार ने दूसरा बड़ा नियम उन उपभोक्ताओं के लिए लागू किया है, जिन्होंने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन ले लिया है। ऐसे उपभोक्ताओं को 30 जून तक अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। समय सीमा के बाद एलपीजी कनेक्शन स्वतः बंद किया जा सकता है।

यदि उपभोक्ता स्वेच्छा से कनेक्शन सरेंडर करता है, तो उसे ट्रांसफर वाउचर मिलेगा, जिसकी मदद से भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा एलपीजी कनेक्शन लिया जा सकेगा।

सरकार ने क्यों बनाया यह नियम?

केंद्र सरकार ने मई 2026 में LPG (Regulation of Supply and Distribution) Amendment Order, 2026 लागू किया था। इसके तहत PNG कनेक्शन लेने के बाद LPG कनेक्शन बनाए रखना अनुमति नहीं होगी। सरकार का उद्देश्य एलपीजी पर निर्भरता कम करना और कुकिंग गैस की आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित बनाना है, ताकि अंतरराष्ट्रीय संकट के समय गैस आपूर्ति प्रभावित न हो।

अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है या PNG लेने के बाद LPG कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो 30 जून से पहले दोनों जरूरी काम पूरे कर लें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button