जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

जबलपुर, यश भारत। मौसम विज्ञान केंद्र जबलपुर द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा और बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी दिशा से चल रही हवाओं और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।







