मध्य प्रदेशराज्य

जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर हो रही आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा : 7 परीक्षा केंद्र निर्धारित

सिवनी यश भारत:-जिले में आज रविवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन किया जा गया है। यह परीक्षा ओएमआर पद्धति से दो सत्रों में संपन्न होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में कुल 7 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इस बार त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से जांच की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की भौतिक तलाशी भी अनिवार्य की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 90 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अनुमत और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची प्रदर्शित की गई, जिसका पालन सभी के लिए अनिवार्य रहा।

जांच प्रक्रिया के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष वीक्षक तथा महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा अलग-अलग केबिन में की गई। वहीं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा अनुसार महिला या पुरुष वीक्षक चुनने का विकल्प दिया गया।

परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में केवल बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ले जाने की अनुमति दी गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह वर्जित रहा।

इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली और वीओआईपी जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button