पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: लगातार तीसरी बार बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में नया रेट
9 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी

नई दिल्ली: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी कर दी गई। पिछले 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका नया रेट 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
9 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी
इससे पहले 15 मई को करीब चार साल बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को भी कीमतों में इजाफा हुआ और अब 23 मई को एक बार फिर तेल कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के नए दाम
- दिल्ली: 99.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता: 110.64 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई: 108.49 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 103.31 रुपये प्रति लीटर
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनुमान है कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर कंपनियों को रोजाना करीब 1,380 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।







