जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ऑपरेशन महादेव’ में सेना को बड़ी कामयाबी, पहलगाम हमले के बाद 2 आतंकी ढेर

 

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा पहलगाम हमले के बाद चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन महादेव’ में बड़ी सफलता मिली है। सेना के जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी कर ली, जिसमें सूत्रों के अनुसार दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस सफलता का संकेत देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के लिडवास में आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन महादेव’ जारी है।

हालांकि, इस ऑपरेशन में कुल कितने आतंकी मारे गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की बात सामने आ रही थी, जिसमें अब दो को मार गिराने की खबर है। यह अभियान पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों का सफाया करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button