थाना प्रभारी और दो पुलिस कर्मियों समेत चार पर FRI दर्ज, व्यापारी को बंधक बनाकर वसूली थे रुपये
पन्ना जिले के मंडला थाना प्रभारी एवं एक एएसआई और एक प्रधान आरक्षक एवं एक अन्य पर पन्ना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया मामला

पन्ना, यशभारत । जिले का मंडला थाना सुर्खियों में बना हुआ है। थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों के ऊपर पुलिस ने बी एन एस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पिछले दिनों एक रीवा के व्यापारी मोहनलाल सोनी पिता शंकर लाल सोनी उम्र 40 वर्ष के साथ मंडला थाना में पदस्थ ASI रज्जाक खान एवं प्रधान आरक्षक रामशरण अहिरवार और बृजेश यादव जो दारू की दुकान में काम करता है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बृजेश यादव और ASI रज्जाक खान द्वारा जबरन व्यापारी को मंडला थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास रोका गया और उससे कहा गया कि उसकी गाड़ी में गांजा है चेक करवाओ उसने तुम्हारी गाड़ी में गांजा है व्यापारी ने कहा कि मेरी गाड़ी में कोई गांजा नहीं है और ना ही में गांजा पीता हूं और ना ही मैं बेचता हूं फिर उनके द्वारा रीवा के व्यापारी मोहनलाल को गाड़ी सहित दारू की दुकान के पास ले जाया गया जहां पर 2 से 3 घंटे तक उसे जबरन बंधक बनाए रहे और उससे फर्जी गांजे के एक्ट में फसाने की धमकी देते रहे और उससे ₹100000 की मांग करते रहे रीवा का व्यापारी बार-बार मिन्नते करता रहा पर वह नहीं माने और अंततः व्यापारी ने इन्हीं के बताए हुए फोन पे नंबर पर एक में 45000 रुपए और एक में ₹50000 डलवाए फिर इसके बाद व्यापारी को छोड़ा गया तब व्यापारी रीवा पहुंचा यह घटना दिनांक 14/5/2026 को हुई थी इसके बाद व्यापारी मानसिक रूप से सक्षम नहीं रहा और फिर वह दिनांक 20/ 5/2026 को उसने पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू से शिकायत की इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही थाना प्रभारी रचना पटेल, ASI रज्जाक खान प्रधान आरक्षक रामशरण अहिरवार को तुरंत ही निलंबित किया गया एवं जांच कमेटी बैठा दी एवं आज 21/5/2026 को पुलिस द्वारा मदला थाना प्रभारी रचना पटेल,ASI रज्जाक खान, प्रधान आरक्षक रामशरण अहिरवार एवं दारू ठेका में काम करने वाला बृजेश यादव के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 308 (6), 61 (2), 127 (7) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।








