इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ई-रिक्शा चालक पवन हत्याकांड में आरोपी की शिनाख्त, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जबलपुर, यश भारत।

ई-रिक्शा चालक पवन हत्याकांड में आरोपी की शिनाख्त, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जबलपुर, यश भारत। दीनदयाल बस स्टैंड चौराहे पर ई-रिक्शा चालक पवन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले में आरोपी की शिनाख्त हो गई है। आरोपी का नाम रोहित पाल बताया जा रहा है, जो मृतक पवन के पड़ोस में ही रहता था।

पुलिस के अनुसार, गाड़ी टकराने के मामूली विवाद को लेकर दोनों के बीच बीते चार महीनों से तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते आरोपी ने पवन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
इस मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी को पवन पर हमला करते हुए देखा गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button