कटनी

व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी, 95 हजार रूपए का कराया ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, एसपी से शिकायत, थाना प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी निलंबित

कटनी/पन्ना, यशभारत। पन्ना जिले में मंडला थाना पुलिस द्वारा एक व्यापारी को जबरन पकडऩे और उसे एनडीपीएस के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि रीवा निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया गया था, जिसमे यह बताया गया था कि वह किसी काम से खजुराहो जा रहा था और लौटते वक्त उसके साथ पुलिस कर्मचारियों द्वारा जबरन पकडक़र उसको फर्जी एनडीपीएस एक्ट में फंसाने की धमकी देकर मामला निपटने के लिए 95 हजार फोन पे के माध्यम से डलवाए गए और फिर उसे छोड़ा गया। पुलिसकर्मियों पर एनडीपीएस मामले में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। जिस पर एसपी निवेदिता नायडू ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के बाद थाना प्रभारी रचना पटेल, एएसआई रज्जाक खान तथा आरक्षक रामशरण को निलंबित कर दिया। घटना के बाद जिले की पुलिस छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस प्रकरण के सामने आने से पुलिस की छवि पूरे प्रदेश में धूमिल हो रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा गाड़ी की चेकिंग के नाम पर व्यापारी से फर्जी केस में फंसाने के एवज में पैसे है ऐंठे गए हैं।
दो अलग-अलग खातों में डलवाए रूपए
पीडि़त व्यापारी मोहनलाल सोनी निवासी तिरहती रीवा ने पुलिस कर्मियों एवं उसके सहयोगियों के अलग-अलग दो खातों में एक खाते में 50 हजार और एक खाते में 45 हजार डलवाए गए, जिसकी शिकायत उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन पर की गई। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि जैसे ही शिकायत संज्ञान में आई तुरंत ही मंडला थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है यह मामला काफी गंभीर है और इस तरह के मामले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button