कटनी

आधी रात तूफान का कहर, दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन लोग गंभीर घायल, शाहनगर के कचौरी गांव में हादसा

कटनी/शाहनगर, यशभारत। पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरी गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जब तेज आंधी-तूफान ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। रात करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान एक केंज और पक्की ईंट से बनी दीवार तेज हवाओं और बारिश का दबाव सहन नहीं कर सकी और अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसके नीचे दबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गईए जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान माया सिंह पति प्रेम सिंह 40 वर्ष निवासी कचौरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय माया सिंह सहित अन्य लोग कचौरी भिलाई हार के खेत में बनी पेपर कार्टन बॉक्स कंपनी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक तेज तूफान और बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए सभी लोग निर्भय सिंह के घर के पास रुक गए। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण वहां की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और सभी उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में निर्भय सिंहए पिता शंकर सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी कचौरी, रवि शंकर सिंह, पिता रोहाणी सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम खमतरा तथा परसोत्तम सिंह पिता ईश्वर दीन सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी चोपरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना की जानकारी थाना शाहनगर पुलिस दे दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button