जबलपुरमध्य प्रदेश

उर्स में गया परिवार, घर में हुई 4.50 लाख की चोरी

जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत वार्ड नं. 8 पंचमपुरा रूमी चौक में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र 4 लाख 50 हजार रूपए का माल पार कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार कटंगी दरगाह उर्स में गया हुआ था । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मुबारक मंसूरी मंसूरी 42 वर्ष निवासी वार्ड न. 08 पंचमपुरा रूमी चौक कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह देहात में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। 6 मई की रात करीब 12:30 बजे घर मे ताला बंद करके परिवार सहित कटंगी दरगाह उर्स मेला घूमने चला गया था। मेला घूमने और कब्बाली सुनने के बाद रात करीब 3 बजे वापस घर आया देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बीच से टूटा था दरवाजा में छेद था फिर घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर रखी आलमारी की लॉक टूटा एवं लॉकर मे रखी सोने की 1 पंचाली जिसमे 5 पत्ती लगी हुई थी वजन करीब 7 ग्राम व 01 जोडी झुमके वजन करीब 10 ग्राम व एक जोडी टॉप्स वजन करीब 10 ग्राम , चांदी की 1 जोड़ी हाथ की मेहंदी वजन करीब 60 ग्राम व अंगूठी वजन करीब 5 ग्राम व चांदी की एक मेहंदी बडी वजन करीब 7 तोला व 2 जोडी पायल वजन करीब 5 एवं 6 तोला व 1 गले की चेन वजन करीब 14 ग्राम कीमती करीब 4 लाख 20 हजार रूपए एवं नकदी 30 हजार रूपये नही थे। चोर घर के दरवाजे में छेद करके घर के अंदर घुसकर कमरे में रखी आलमारी का लॉक तोडक़र उसमे रखे सोने चांदी के जेवर नकदी चुराकर ले गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button