भोपाल

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 19 सितंबर को

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 19 सितंबर को

– छात्रों की गूंज के लिए बदलेगा कार्यक्रम स्थल

भोपाल, यश भारत । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे की तारीख में बदलाव किया गया है। अब राहुल गांधी 12 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान कांग्रेस की ओर से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए प्रारंभिक तौर पर नेहरू स्टेडियम को चुना था। इसके लिए जिला प्रशासन से आयोजन की अनुमति भी मांगी गई थी। हालांकि, प्रशासन ने न्यायालय से जुड़े निर्देशों का हवाला देते हुए नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का स्थल बदलने का निर्णय लिया है। पार्टी पदाधिकारी अब वैकल्पिक स्थानों पर विचार कर रहे हैं। नए स्थल का चयन होने के बाद प्रशासन से आवश्यक अनुमति ली जाएगी।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन स्तर पर तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने और युवाओं से संवाद करने की तैयारी है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button